बुधवार, 21 मार्च 2018

Jio ने लांच किया नया Hotspot डिवाइस JioFi


रिलायंस जियो ने अपने नए  Hotspot पप्रोडक्ट JioFi 4G LTE को लांच कर दिया हैं | इस हॉटस्पॉट की बिक्री एक्सक्लुसिवली ई कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर होगी | और इस हॉटस्पॉट डिवाइस की कीमत 999 रुपए रखी गयी हैं | 

इस हॉटस्पॉट डिवाइस JioFi की लॉन्चिंग पर कंपनी ने कहा हैं की इस डिवाइस की डाउनलोड स्पीड 150Mbps और अपलोड स्पीड 50Mbps हैं | इस प्रोडक्ट को कंपनी ने डिज़ाइंड इन इंडिया टैग दिया हैं | कंपनी ने इस बार इस डिवाइस के डिज़ाइन में भी बदलाव किया हैं | पुराने वाले JioFi का आकार अंडाकार था लेकिन इस डिवाइस का आकार गोलाकार हैं | इस डिवाइस में ऑन/ऑफ और WPS जैसे फिजिकल बटन दिए गए हैं | 

इस हॉटस्पॉट में ALT3800 प्रोसेसर दिया गया हैं | और ये FDD-Band 3,Band 5 और TDD-Band 40 को सपोर्ट करता हैं | इस JioFi में कार्ड स्लॉट दिया गया हैं जिससे इसकी स्टोरेज को 32GB तक बढ़ा सकते हैं | और इस JioFi में 3000mAH की बैटरी दी गयी हैं | 

JioFi से कुल 32 यूजर हाई स्पीड डेटा नेटवर्क से कनेक्ट कर सकते हैं | जिसमे 31 यूजर Wi-Fi से और एक यूजर USB से कनेक्ट  सकता हैं | यूजर इस JioFi से कनेक्ट करने के बाद जियो वौइस् ऐप से HD वॉयस और वीडियो कॉल्स कर सकते हैं |       

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें