सोमवार, 8 जनवरी 2018

Honor View 10 की पहली सेल शुरू, मिलेगा 1500 रुपए तक डिस्काउंट और 90GB तक का डेटा

                             
Huawei के ब्रांड Honor के स्मार्टफोन Honor View 10 की भारतीय बाजार में पहली सेल शुरू हो गयी हैं | इस स्मार्टफोन की सेल एक्सक्लुसिव ई कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न पर होंगे और इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी कुछ ऑफर्स भी दे रही हैं | अगर स्मार्टफोन की खासियत की बात करे तो इस स्मार्टफोन में 6GB रैम  128GB की स्टोरेज दी गयी हैं और इसमें 18:9 रेश्यो की 5.99 इंच की डिस्प्ले दी गयी हैं | 
                          Honor View 10 को भारतीय बाज़ार में 29999 रुपए में लॉन्च किया गया हैं जिसके साथ अगर आप ICICI के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो आपको 1500 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा | इसी के साथ 2500 रुपए की नो कॉस्ट EMI का विकल्प भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं | 
                       इसी के साथ ग्राहकों को इस स्मार्टफोन को खरीदने पर एयरटेल की तरफ से 90GB डेटा फ्री दिया जायेगा | इसमें ग्राहकों को 349 रुपए के प्रत्येक रिचार्ज पर 6 महीने तक 15GB डेटा अतिरिक्त मिलेगा | और पोस्टपेड ग्राहकों को 499 रुपए के प्रत्येक रिचार्ज पर 6 महीने तक 15GB डेटा अतिरिक्त मिलेगा | 

Honor View 10 के स्पेसिफिकेशन-  Honor View 10 में 5.99 इंच की 18:9 कि फुल एचडी प्लस 1080x1920 रेसुलेशन की एलटीपीएस(LTPS) आईपीएस(IPS) एलसीडी डिस्प्ले दी गयी हैं | और जिसकी डेंसिटी 403ppi हैं | जिसपर गोरिल्ला गिलास का प्रोटेक्शन होगा | 
                         इस स्मार्टफोन के रियर में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमे 1.6 अपर्चर का 16MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 20MP का सेकेंडरी मोनोक्रोम सेंसर दिया हैं जोकि एलईडी फ्लैश और फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस के साथ आता हैं | जिसमे एचडीआर, जिओ टैगिंग, टच फोकस, फेस डिटेक्शन, पैनोरमा, पोट्रैट मोड जैसे कैमरे मोड दिये गये हैं | और इसमें सेल्फी के लिए इसमें F/2.0 अपर्चर का 13MP का कैमरा सेंसर दिया गया हैं जोकि आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस बेस्ड पोट्रैट मोड के साथ आता हैं |
                        इस स्मार्टफोन में आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस बेस्ड किरिन 970 ओक्टा कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया हैं  जिसकी 4 कोर को 1.8GHz और 4 कोर को 2.4GHz पर क्लॉक किया गया हैं | जिसके साथ इसमें माली-G72 MP12 GPU दिया गया हैं | Honor View 10 में 6GB रैम 128GB स्टोरेज दी गयी हैं |
                        इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए ड्यूल हाइब्रिड सिम 4G Volte, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई, वाई-फाई हॉटस्पॉट, वाई-फाई डायरेक्ट, और फ़ास्ट चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया हैं | इसके साथ ही इसमें प्रॉक्सिमिटी सेंसर,एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप,कम्पास सेंसर, दिये गये हैं | और फिंगरप्रिंट सेंसर इसके रियर पैनल पर दिया गया हैं | इस स्मार्टफोन की डायमेंशन 157x75x7mm और वजन 172 ग्राम हैं | 
                         इस स्मार्टफोन में 3750mAH की नॉन रिमूवेबल बैटरी दी गयी हैं जिसको चार्ज करने के लिए 5V/4.5A  चार्जर दिया गया हैं | और इसमें कस्टम UI EMUI 8.0 बेस्ड लेटेस्ट एंड्राइड ओरिओ 8.0 दिया गया हैं
 |
आप इसी तरह की गैजेट से जुडी हुई जानकारी के लिए हमारे Facebook Page Tech Buddy  को Like और Share कर सकते हैं |          
  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें