शुक्रवार, 5 जनवरी 2018

HMD ग्लोबल ने 16MP कैमरे और फ्रिंगरप्रिंट सेंसर के साथ Nokia 6 2018 को लॉन्च किया


स्मार्टफोन मेकर कंपनी HMD ग्लोबल ने पिछले साल लॉन्च हुए स्मार्टफोन Nokia 6 का 2018 मॉडल लॉन्च कर दिया हैं | ये स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए Nokia 6 का सक्सेसर मॉडल हैं | जिसको कंपनी ने कुछ बदलावों  लॉन्च किया हैं | इस स्मार्टफोन को अभी चीन में लांच किया जायेगा लेकिन ये स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च होगा इसके बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता हैं | चीन में इस स्मार्टफोन की प्री बुकिंग शुरू हो चुकी हैं | जिसकी पहली सेल 10 जनवरीइसके 32GB मॉडल की कीमत 1499 युआन (लगभग 14600 रुपए) और 64GB मॉडल की कीमत 1699 युआन (लगभग 16600 रुपए) हैं |  

Nokia 6 2018 के स्पेसिफिकेशन- इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गयी हैं जिसका रेसुलेशन 1920x1080 हैं जिस पर कोर्निंग गोरिल्ला गिलास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया हैं | इसमें F/2.0 अपर्चर का 16MP का कैमरा फेज डिटेक्शन ऑटो फोकस और ड्यूल एलईडी फ्लैश के साथ दिया गया हैं जिसका पिक्सेल साइज 1.0𝜇m हैं | और सेल्फी के लिए इसमें F/2.0 का 84 डिग्री वाइड एंगल 8MP  का कैमरा सेंसर दिया गया हैं | जिसका पिक्सेल साइज 1.12𝜇m हैं | इसी के साथ इसमें बोथी फीचर दिया गया हैं जिसकी मददत से रियर और फ्रंट दोनों कैमरे  साथ फोटो खीच सकते हैं |   
                        इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रगन 630 2.2Ghz ओक्टा कोर प्रोसेसर  एड्रेनो 508 GPU दिया गया हैं | और इस स्मार्टफोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जायेगा जिसमे एक 4GB रैम और 32GB स्टोरेज  दूसरा 4GB रैम और 64GB स्टोरेज जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मददत से 256GB तक बढ़ा सकते हैं  |  
                               कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में ड्यूल हाइब्रिड सिम स्लॉट गए हैं जोकि 4G Volte के साथ आते हैं | इसी के साथ वाई-फाई, वाई-फाई हॉट स्पॉट, वाई-फाई डायरेक्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, फ़ास्ट चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिए है | सेंसर की बात करे तो इसमें प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, कंपास सेंसर मिलते हैं | और इस बार फिंगरप्रिंट सेंसर इसके बैक पैनल पर दिया गया हैं | 
                              इस स्मार्टफोन का वजन 172 ग्राम और 148.8x75.8x8.2mm हैं | और इसमें 3000mAH की बैटरी दी गयी हैं |  और ये स्मार्टफोन एंड्राइड Nougat 7.1.1 पर चलेगा | 

आप इसी तरह की गैजेट से जुडी हुई जानकारी के लिए हमारे Facebook Page Tech Buddy  को Like और Share कर सकते हैं | 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें